फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   youth

Una News: स्मार्ट दिखने के लिए लड़के पहन रहे ब्लेजर और बेल बॉटम जींस

Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
youth
ऊना। सर्दियों में बढ़ती ठंड के कारण गर्म कपड़ों की मांग बाजारों में अधिक बढ़ गई है। स्मार्ट दिखने के लिए लड़के लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो कर रहे है। सालों से चली आ रही स्किन टाइट जींस का चलन बदल चुका है। लड़के इसकी जगह बेल बॉटम जींस को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। सर्दियों के चलते शर्ट की कम खरीदारी हो रही है। लड़के ब्लेजर और जैकेट की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। शादियों के सीजन के चलते लड़के ब्लेजर खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजारों में ब्लेजर 1,500 से 2,000 रुपये में बिक रहा है। साथ ही लड़के विंड स्किनर जैकेट और लेदर जैकेट की भी खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में जैकेट की 1,500 से 5,000 रुपये तक बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

लड़कों में ब्लेजर, बेल बॉटम जींस, लेदर जैकेट, हाई नैक स्वेटशर्ट, रांउड नैक स्वेटर, डेनिम जैकेट, लॉउर आदि का टेंड है। लड़कों सुशांत, रोहित, अकाश, चिराग, सुमित, नीतिश ने बताया कि सर्दियों से सीजन में ठंड से बचाव और स्मार्ट भी दिखा जा सके, इस प्रकार के कपड़ों खरीदारी की जा रही है। कहा कि ब्लेजर और रूटीन के लिए बेल बॉटम जींस व स्वेटशर्ट की खरीदारी की जा रही है। इससे ठंड से भी बचाव रहता है और यह कपड़े ट्रेंड में भी है। महंगाई की मार गर्म कपड़ों पर भी देखने को मिल रही है। 15 से 20 फीसदी महंगाई की मार पड़ी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी ने बढ़ाईं दुकानदारों की मुश्किलें
ऊना के कृष्णा ट्रेंडिंग्स व्यापारी अरुण कुमार ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी बाजार के व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती है। आजकल ऑनलाइन खरीदारी का ही बोलबाला है। कहा कि लड़के स्मार्ट दिखने के लिए ज्यादातर ट्रेंड के अनुसार ही कपड़े पहनने लगे हैं और इस कारण वे ऑनलाइन खरीदारी की तरफ ज्यादा आकर्षित रहते है। अरुण कुमार ने कहा कि दुकान में स्टॉक ट्रेंड के अनुसार मंगवाया है। लड़के अधिकतर ब्लेजर, जैकेट, लेदर जैकेट और रूटीन के लिए लोअर की खरीदारी कर रहे हैं। कहा कि गर्म कपड़ों के दाम बीते सीजन के मुकाबले 20 फीसदी बढ़ गए हैं। इससे बाजारों में बिक्री में कमी आ रही है, लेकिन शादियों के सीजन के चलते थोड़ी बहुत खरीदारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed