फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth should stay away from drugs and adopt a healthy lifestyle: Jatin Lal

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं युवा : जतिन लाल

Thu, 06 Feb 2025 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and adopt a healthy lifestyle: Jatin Lal
बोले-बचाव के लिए जागरूकता और आत्म नियंत्रण की आवश्यक
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के साथ पारंपरिक नाटी पर नृत्य भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। डीसी जतिन लाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी है। कहा कि नशे की प्रवृत्ति हमारे समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इससे बचाव के लिए जागरूकता और आत्म नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में उपायुक्त ऊना जतिन लाल बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त ने सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर उपायुक्त ऊना की ओर से एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ पारंपरिक नाटी पर नृत्य भी किया। इससे पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का माहौल बन गया।

उन्होंने युवाओं को सही दिशा में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन मिले, तो वे अपने जीवन में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को इसका सकारात्मक और रचनात्मक रूप से उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed