फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth should adopt good company to stay away from drugs: Rampal

नशे से दूर रहने के लिए युवा अच्छी संगत अपनाएं : रामपाल

Fri, 07 Mar 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Mar 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
Youth should adopt good company to stay away from drugs: Rampal
पेखूबेला में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद प्र​शिक्षु और अन्य। संवाद
ऊना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से न्यू एंजल आईटीआई पेखूबेला में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि दो पहिया वाहन चलाते करते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें और चप्पलों का इस्तेमाल न करें। अगर किसी ने सिर पर पगड़ी बांधकर ही अपनी प्रथा के अनुसार वाहन ड्राइव करना है तो वह भी नियमों के तहत ड्राइव करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने आह्वान किया कि सोशल मीडिया के दौर में साइबर क्राइम दिनोंदिन बढ़ रहा है। इसलिए फेसबुक पर अनजाने लोगों की आ रही फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें और किसी भी अनजान लिंक या साइट को डाउनलोड न करें। इससे सीधे तौर पर साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि युवाओं को अच्छी संगत अपनानी चाहिए ताकि वह अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में नशा समाज को खोखला करता जा रहा है। सबकी सामूहिक सहभागिता से ही नशे पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों को भी अपने बच्चों की गतिविधि पर नजर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संस्थान के प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं की सोच में बदलाव आता है। जो युवा गलत दिशा की ओर जा रहे हैं, उनके लिए इस तरह के कार्यक्रम मानसिकता में बदलाव लाने के लिए कारगर सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बढ़ रहे नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिली और लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।
-नीतिश कुमार

बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाने का संकल्प लिया और लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
-भूपेंद्र कुमार

कार्यक्रम में सोशल मीडिया के दौर में साइबर क्राइम की ठगी से बचने की जानकारी मिली। पढ़ाई के दौर में मोबाइल का प्रयोग बिना मतलब न करने की सलाह दी गई।
-कार्तिक ठाकुर

कार्यक्रम में पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया की जानकारी मिली और अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया।
-पारस शर्मा

कार्यक्रम में समाज में बढ़ रहे नशे पर लगाम लगाने के लिए सबको एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया गया ताकि युवा वर्ग को इस चपेट में आने से बचाया जा सके।
-आदित्य ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed