{"_id":"6116b3cc8ebc3ee0881efacd","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-in-pgi-una-news-sml3803682183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के नंगड़ा में आठ अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने शुक्रवार को पीजीआई में दम तोड़ दिया। इसके अलावा जिला में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं।
आठ अगस्त को नंगड़ा में हुए सड़क हादसे में घायल युवक राज कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गांव झुड़ोवाल जिला ऊना ने शुक्रवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके अलावा समूर खुर्द में हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल की पहचान वुल्लु राम निवासी गांव त्यार तहसील बगांणा जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
इसके अलावा संतोषगढ़ में हनुमान मंदिर के पास स्कूटी से गिरकर दो लोग घायल हो गए। सुशील कुमार निवासी रक्कड़ कालोनी, ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात को वह घर से टाहलीवाल की तरफ जा रहा था। संतोषगढ़ में हनुमान मंदिर के पास स्कूटी चालक ने बैरीकेड को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक और साथ बैठे व्यक्ति को चोटें आई हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।