फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth injured in road accident dies after three months

Una News: सड़क हादसे में घायल युवक की तीन माह बाद मौत

Tue, 26 Nov 2024 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies after three months
हरोली के कर्मपुर में खड़े बाइक को मारी थी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली। पुलिस थाना हरोली के तहत कर्मपुर गांव में बीती 29 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की करीब तीन माह बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार पत्नी रोशन लाल निवासी गांव कर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 29 अगस्त को उसका बेटा जतिन कर्मपुर में ही सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठा हुआ था। इतने में प्रियांश निवासी नंगल खुर्द अपनी बाइक पर अप्पर पालकवाह की तरफ से आया और तेज रफ्तार से उसके बेटे की खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जतिन कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हरोली अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हरोली से ऊना अस्पताल और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में लगभग 13 दिन इलाज चला। उसके बाद जतिन कुमार को निजी अस्पताल भानुपल्ली जिला रोपड़ में लगभग 33 दिन उपचाराधीन रखा गया। 15 नवंबर को जतिन कुमार की मृत्यु हो गई। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रियांश निवासी नंगल खुर्द तहसील हरोली जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed