{"_id":"69ee56ee5fe7fe94d2064f44","slug":"youth-injured-in-high-speed-bike-collision-una-news-c-93-1-una1002-189646-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के तहत पुलिस थाना सदर क्षेत्र में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार देर शाम करीब 07:50 बजे गुरु नानक ढाबा के पास, नंगल-ऊना सड़क पर एक युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, युवक सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और फरार चालक की तलाश की जा रही है।