फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth gave message of road safety in Bangana

Una News: बंगाणा में युवाओं ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Mon, 20 Jan 2025 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Youth gave message of road safety in Bangana
बंगाणा में युवाओं ने रैली निकालकर  दिया सड़क सुरक्षा का संदेश। संवाद
बंगाणा (ऊना)। नेहरू युवा केंद्र ऊना और परिवहन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में बंगाणा में सड़क सुरक्षा पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बंगाणा स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के विद्यार्थियों एवं नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली बंगाणा से आशीर्वाद होटल बंगाणा तक निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें 50 युवाओं ने बैनर और नारे लगाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया एवं सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने की। वहीं, आरटीओ ऊना अशोक कुमार कलसी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आरटीओ ऊना अशोक कुमार कलसी ने बताया कि परिवहन विभाग की तरफ से विभिन्न विभागों और समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम जनवरी माह में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना जरूर करें। नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया संगठन 17 से 23 जनवरी तक पूरे देश में इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है और युवाओं को सड़क सुरक्षा के लिए आम जन मानस को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर स्कूल बंगाणा के उप प्राचार्य जितेंदर, स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब के इंचार्ज बलदेव, नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवी अक्षय शर्मा, सहायक रतन लाल, आरटीओ ऊना एवं स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed