{"_id":"62b0b173fe50b35e7822257b","slug":"youth-congress-took-out-a-fury-rally-in-bangana-against-the-agnipath-scheme-una-news-sml412745951","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के खिलाफ बंगाणा में युकां ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के खिलाफ बंगाणा में युकां ने निकाली रोष रैली
विज्ञापन
बंगाणा में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष रैली निकालते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। जिले में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। कुटलैहड़ युवा कांग्रेस ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बंगाणा में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युकां ब्लॉक अध्यक्ष मुनीष बैंस की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
बाद में कार्यकर्ताओं ने योजना को वापस लेने के लिए नायब तहसीलदार बंगाणा धर्मपाल नेगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से योजना को वापस न लेने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुनीष बैंस ने कहा कि सरकार के इस फैसले से युवाओं को भारी निराशा हुई है। मात्र चार साल के लिए कोई भी युवा सेना में शामिल नहीं होगा, क्योंकि चार साल बाद युवाओं को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इससे युवा फिर से बेरोजगार हो जाएंगे। बैंस ने कहा कि युवा लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उन्हें आशा थी कि जल्द ही उन्हें नौकरी मिलेगी, लेकिन सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के हितों पर कुठाराघात किया है।
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ युवा कांग्रेस युवा वर्ग के साथ है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सचिव कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह योजना युवाओं और देश के हित में नहीं है। सेना में जाना हर एक युवा का सपना होता है, लेकिन इस योजना को लाकर केंद्र सरकार ने युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया है। यह किसी भी तरह से राष्ट्र हित में नहीं है। इस मौके पर दिनेश खत्री, अजय कुमार, कुणाल, अंकित मान, रमन कुमार, सुमित पुरेवाल, एसपी राणावत, अभय, अमन, युवराज, आशीष व अन्य मौजूद रहे।