फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   youth congress burns effigy of Prime Minister, Home Minister

युकां ने पीएम व गृह मंत्री का फूंका पुतला, भूले नियम

Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
youth congress burns effigy of Prime Minister, Home Minister
ऊना में विना मास्क पहने रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते युवा कांग्रेस का? - फोटो : Una
ऊना। युवा कांग्रेस ने ऊना शहर में बुधवार को पेगासस जासूसी कांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अति उत्साहित कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों की भी जमकर अवहेलना की। मीडिया में आने वाली फोटो के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी एक दूसरे को धकेलते नजर आए।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान युकां अध्यक्ष के सामने खुद को सक्रिय दिखाने के लिए जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही। समाजसेवी बनकर जगह-जगह मास्क बांटने वाले कुछ पदाधिकारी भी बुधवार इस प्रदर्शन के दौरान बिना मास्क ही नजर आए। इससे पहले सर्किट हाउस से शुरू हुई कांग्रेस की रोष रैली एमसी पार्क स्थित चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे तक गई। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जासूस की भूमिका में कांग्रेस नेताओं समेत देश के प्रमुख पत्रकारों के निजी जीवन में ताकझांक कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार बेदाग है तो इस मामले की निष्पक्ष जांच अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार की जा रही छापामारी पर भी सवाल उठाए। कहा कि जिस भी प्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। केंद्र की सरकार वहां के विरोधी नेताओं पर ईडी की छापामारी करवाकर चुनाव को प्रभावित करने का विफल प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed