फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth beaten up in Tahliwal

Una News: टाहलीवाल में युवक के साथ मारपीट

Tue, 04 Nov 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in Tahliwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू गांव के रहने वाले युवक के साथ सोमवार दोपहर को मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोहन सिंह (26) निवासी गांव बाथू तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। सोमवार दोपहर के समय वह अपने घर से धान की भरी ट्राली को दाना मंडी हाजीपुर पंजाब छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान टाहलीवाल-संतोषगढ सड़क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास उसी के गांव का लड़का सागर पुत्र काकू बाइक पर वहां पहुंचा। आरोपी ने उसे रुकने का इशारा किया। मोहन सिंह ने बताया कि जैसे ही वह सागर के पास पहुंचा, आरोपी ने उससे 500 रुपये मांगे। इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की व किसी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार लिया। मारपीट में उसके सिर से खून निकलने लगा। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed