फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young motorcyclist dies in road accident

Una News: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Mon, 08 Dec 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Dec 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
Young motorcyclist dies in road accident
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत नंदपुर पुल के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 6 बजे अंब-ऊना मार्ग पर नंदपुर पुल के समीप हादसा उस वक्त हुआ जब एक मोटरसाइकिल ऊना की तरफ जा रही थी। जिसे मदन शर्मा पुत्र अमी चंद, निवासी अपर अंदौरा चला रहा था। उसे ऊना की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से भाग हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल चालक मदन शर्मा को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed