फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young man found hanging from noose in Una

Una News: ऊना में फंदे से झूला मिला युवक

Wed, 11 Sep 2024 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging from noose in Una
ऊना। स्थानीय शहर के वार्ड सात में 28 वर्षीय युवक फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अंकुश पुत्र संजय शर्मा मूल निवासी अपर पंडोगा तहसील हरोली व हाल निवासी वार्ड नंबर सात मोहल्ला दमदमा ऊना के रूप में हुई है। युवक का परिवार बीते 30 वर्ष से ऊना में ही किराये पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को ऊना का वार्ड सात निवासी अंकुश घर पर मौजूद था। इस बीच मंगलवार को दिन में 2:30 बजे के करीब पुलिस को उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को परिजनों की मौजूदगी में फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ऊना भेजा। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। प्रथम दृश्यता में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंकुश की माता यहीं एक विभाग में सरकारी नौकरी करती हैं जबकि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अंकुश की एक बहन है। अंकुश ने बीबीए की हुई थी। ऐसा कदम उसने क्यों उठाया है, इससे उसके परिजन सदमे में हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed