फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   young boy dies while walking in Ambota

अंबोटा में सैर करते समय किशोर की मौत

Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
young boy dies while walking in Ambota
गगरेट (ऊना)। पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव अंबोटा में सोमवार देर शाम एक किशोर की सैर करते हुए अचानक मौत हो गई। घटना के दौरान युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सुलभ पुत्र राकेश कुमार निवासी जाडला कोयड़ी नानी के घर आया था। सोमवार देर शाम सुलभ अपने छोटे भाई के साथ गांव में सैर कर रहा था। सैर करते हुए अचानक सुलभ जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

उसके सात वर्षीय भाई ने मदद के लिए आसपास सहायता की गुहार लगाई। स्थानीय युवाओं की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने की वजह से मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का सही पता चलेगा। सुलभ दो भाइयों में बड़ा भाई था। जबकि छोटा भाई सात वर्ष का है। पुलिस ने शव की कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed