{"_id":"69737d3fe3bfcb6c0a05f893","slug":"you-give-me-blood-i-will-give-you-freedom-the-slogan-was-raised-una-news-c-93-1-una1002-179309-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. का नारा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. का नारा लगाया
विज्ञापन
प्रतिभागियों से सुभाष चंद्र बोस जी की जीवनी की सांझा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुलैहड़ (ऊना)। मेरा युवा भारत ऊना एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में सुभाष चंद्र बोस की जयंती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीद संजीव भारद्वाज युवक मंडल एवं नेहरू युवक मंडल के युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम में सहयोग दिया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनीता रानी, पूर्व वार्ड पंच और नाबार्ड से जुड़ी, ने प्रतिभागियों को नेताजी की जीवन गाथा साझा की। पूर्व उपप्रधान महेंद्र बोधी ने युवाओं से प्रेरणा लेते हुए देश के लिए योगदान देने की अपील की। युवक मंडल के प्रतिनिधि अमन ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.. का नारा लगाते हुए देश सेवा के लिए तत्पर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में युवाओं ने नेताजी के जीवन पर अपने विचार साझा किए और उत्कृष्ट वक्तव्य रखने वाले प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत ऊना द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, आरसेटी के आकाश भारद्वाज, सीआरपी मीनाक्षी और 50 से अधिक युवा उपस्थित रहे।