फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Yogita and Aman Kumar won gold in the 46 kg category

Una News: 46 किलोग्राम वर्ग में योगिता और अमन कुमार ने जीता स्वर्ण

Tue, 10 Jun 2025 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Yogita and Aman Kumar won gold in the 46 kg category
हंबोली में राज्यस्तरीय जूनियर लड़कों और लड़कियों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के हुए फाइनल मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सक्षम बॉक्सिंग क्लब हंबोली की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। लड़कों व लड़कियों के विभिन्न भार वर्गों में हुए मुकाबले काफी रोमांचक रहे। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम के साथ रिंग में उतरकर अपने हुनर का परिचय दिया। लड़कियाें के 46 किलोग्राम वर्ग में योगिता गुलेरिया स्वर्ण पदक, सेजल किन्नौर रजत पदक, मुस्कान शिमला कांस्य पदक, मेधा शर्मा हमीरपुर ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के भार वर्ग में 46 किलोग्राम में अमन कुमार कांगड़ा स्वर्ण, अग्रिम नेगी हमीरपुर रजत, हर्षित चौहान साईं बिलासपुर कांस्य, सूरज ठाकुर ऊना कांस्य पदक विजेता बने। प्रतियोगिता में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उन्होंने सक्षम बॉक्सिंग क्लब को एक लाख की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की। समापन पर विधायक सुदर्शन बबलू ने विजेता खिलाड़ियों को नवाजा।

लड़कियों के विभिन्न भार वर्ग में विजेता
48 किलोग्राम भार वर्ग में शीतल किन्नौर स्वर्ण पदक, वंशिका किन्नौर खेलो इंडिया रजत, प्रीत कौर ऊना कांस्य, दृष्टि भटनागर कुल्लू कांस्य, 50 किलोग्राम सिमरन किन्नौर स्वर्ण, सृष्टि शिमला रजत, दिव्या मंडी कांस्य, सरिता देवी ऊना कांस्य, 52 किलोग्राम राधिका किन्नौर स्वर्ण, चेष्टा शर्मा खेलो इंडिया शिमला रजत, अक्षिता मंडी कांस्य, मीरा कुल्लू कांस्य, 54 किलोग्राम भूमि राणा खेलो इंडिया बिलासपुर स्वर्ण, एंजेल सिरमौर रजत, दीक्षिता किन्नौर कांस्य, आंसूया किन्नौर कांस्य, 57 किलोग्राम में हर्षिता किन्नौर स्वर्ण, शगुन मेहता शिमला रजत, वंशिका मेहरा हमीरपुर कांस्य, प्रेणा गौतम खेलो इंडिया शिमला कांस्य, 60 किलोग्राम में तन्वी खेलो इंडिया बिलासपुर स्वर्ण, माहेश्वरी कुल्लू रजत, सीना शिमला कांस्य, सुमन चौहान मंडी कांस्य, 63 किलोग्राम कशिश खेलो इंडिया बिलासपुर स्वर्ण, निकुंज जमता शिमला रजत, मंन्सुई ठाकुर कांस्य, सानिया राणा कांस्य, 66 किलोग्राम अनन्या ठाकुर स्वर्ण, 75 किलोग्राम में साईरा राज शिमला स्वर्ण, एकता ऊना रजत, आकांक्षा कांगड़ा कांस्य, 80 किलोग्राम में दीक्षा मंडी स्वर्ण, अक्षरा ऊना रजत, 80 किलोग्राम से ऊपर जाह्नवी सिंह कुल्लू स्वर्ण, रिद्धिमा ऊना ने रजत जीता।
विज्ञापन




बाक्स

48 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव मंडी स्वर्ण, अरमान भंडारी रजत, उव राणा आईजी शिमला कांस्य, शिवम नेगी खेलो इंडिया कांस्य, 50 किलोग्राम में प्रीत शिमला स्वर्ण, राहुल बिलासपुर रजत, जतिन सोलन कांस्य, अभिषेक वर्मा जेएसडब्यू किन्नौर कांस्य, 52 किलोग्राम में परंजल मेहता साईं बिलासपुर स्वर्ण, अख्तलेश ठाकुर सिरमौर रजत, रेशव काजला ऊना कांस्य, परशाकत गुमबरा मंडी कांस्य, 54 किलोग्राम में कुनाल वर्मा खेलो इंडिया बिलासपुर स्वर्ण, चिराग ठाकुर सोलन रजत, वैभव खेलो इंडिया शिमला कांस्य, शिवांश मंडी कांस्य, 57 किलोग्राम में वंशित शर्मा ऊना स्वर्ण, अक्षय नेगी खेलो इंडिया बिलासपुर रजत, चिराग भंडारी चंबा कांस्य, हर्षित कुल्लू ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed