{"_id":"6999e62ed68322ca5809c57d","slug":"yakshit-stood-first-katyani-second-in-the-baby-show-una-news-c-88-1-cmb1002-175369-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बेबी शो में यक्षित प्रथम, कत्यानी दूसरे स्थान पर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बेबी शो में यक्षित प्रथम, कत्यानी दूसरे स्थान पर रहीं
Sat, 21 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
50 से अधिक बच्चों ने लिया भाग, सीडीपीओ आरआर भारद्वाज ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। तलेरू में विंटर लेक फेस्टिवल के दौरान रंगारंग बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें पांच माह से छह साल तक के 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों की भी भारी उपस्थिति रही। पांच माह से छह साल तक के बेबी शो में यक्षित ने प्रथम स्थान, कत्यानी शर्मा द्वितीय स्थान
और ऐरिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, तीन साल से छह साल आयु वर्ग में सृष्टि ठाकुर ने पहला, मन्नत कालिया ने दूसरा और दिव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीपीओ सलूणी आरआर भारद्वाज ने विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें बैग प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें युद्धवीर टंडन, सुभाष कुमार, मंजू शर्मा, कंगना सेठी और अंजू धीमान ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।