फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workload on employees increased four times: Sunil

कर्मचारियों पर काम का बोझ चार गुना बढ़ा : सुनील

Wed, 15 Jan 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Workload on employees increased four times: Sunil
अंब (ऊना)। अंब में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई अंब का त्रिवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान सुशील ठाकुर ने की। संघ के प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा, प्रदेश उप-प्रधान धर्म पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 1989 के बाद से फील्ड में पदों को सृजित नहीं किया गया। जबकि, कर्मचारियों पर काम का बोझ चार गुना बढ़ चुका है। जहां पहले फील्ड में दस तकनीकी कर्मचारी काम करते थे, वहां अब दो या तीन कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि फील्ड और सब स्टेशनों पर लंबे समय से कार्य कर रहे टी मेट, सहायक लाइनमैन, हेल्पर की एकमुश्त पदोन्नति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की डीपीसी भी नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed