फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   worker's union struke begins in Luminous industry

लुमिनस उद्योग में कामगार यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
worker's union struke begins in Luminous industry
औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में लुमिनस उद्योग के बाहर धरना प्रदर्शन करते कामगार यूनियन के सदस्य। संव - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। लुमिनस कामगार यूनियन की ओर से सीटू के बैनर तले वीरवार को उद्योग की इकाइयों में संपूर्ण हड़ताल की गई। इसमें बड़ी संख्या में मजदूरों, कामगारों ने भाग लिया।
यूनियन ने हड़ताल को तीन दिन यानी 11 जून तक जारी रखने का निर्णय लिया है। वीरवार को उद्योग के कामगारों ने यूनियन नेता मनोज कुमार की अगुवाई में उद्योग के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, उद्योग प्रबंधन का दावा है कि हड़ताल के बावजूद कई कामगार उद्योग में काम करने पहुंचे और उत्पादन भी सुचारू रूप से हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह आठ बजे लुमिनस उद्योग के मजदूरों ने एकत्र होना शुरू किया। इस दौरान एक सभा के आयोजन के बाद कामगारों और मजदूरों ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। कंपनी के गेट से 500 मीटर पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कामगार यूनियन के सदस्य वहीं पर बैठ गए और रोष प्रदर्शन जारी रखा। बता दें कि अपनी मांगों के समर्थन में पिछले लंबे समय से कामगार यूनियन संघर्षरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कामगार यूनियन और उद्योग प्रबंधन के बीच मध्यस्थता के प्रयास हुए, लेकिन वे असफल रहे। वीरवार को हड़ताल में उद्योग की सभी यूनिट के कई कामगार शामिल हुए। उधर, कामगार यूनियन की अगुवाई कर रहे सीटू महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि जब तक कामगारों की तमाम मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
क्या कहता है उद्योग प्रबंधन
लुमिनस पावरटेक प्रबंधन के अनुसार कामगारों का हड़ताल पर जाना अनैतिक है। कहा कि प्रबंधन व कामगारों के बीच बातचीत चली हुई है। कहा कि वार्ता से ही इस संघर्ष को रोकने का उचित साधन है। प्रबंधन ने यूनियन से हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है।

मांगें पूरी न होने तक करेंगे संघर्ष
यूनियन नेता मनोज कुमार ने बताया कि उद्योग प्रबंधन चार वर्ष पहले दिए गए मांगपत्र पर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी न होने पर कामगार यूनियन संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने बताया कि 11 जून को सीटू के बड़े नेता उनकी हड़ताल में शामिल होंगे। इस अवसर पर सीटू राज्य कमेटी सदस्य विजय शर्मा, जिला महासचिव गुरनाम सिंह, रंजीत सिंह, रवि कुमार, सुच्चा सिंह सहित बड़ी संख्या में कामगार व मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed