फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Worker found hanging from tree in Saloh

सलोह में प्रवासी मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 25 Aug 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Worker found hanging from tree in Saloh
हरोली (ऊना)। सलोह में बुधवार सुबह लापता प्रवासी का शव पेड़ पर लटका मिला। शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रवासी रोहन मजदूरी करता था। वह काफी समय से परिवार के साथ सलोह में रह रहा था। वह 22 अगस्त से लापता था। उसकी पत्नी होशियारपुर गई थी। बुधवार को रोहन का शव सलोह में क्वार्टर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पेड़ में लटका मिला। ग्रामीणों ने शव की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों का सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed