Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work to free the highway from encroachment begins in Amb, traders upset

Una News: अंब में हाईवे को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य शुरू, व्यापारी उखड़े

Fri, 28 Nov 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Work to free the highway from encroachment begins in Amb, traders upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मुख्य बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त कदम उठाया। कार्यकारी एसडीएम नरेश पटियाल की देखरेख में नगर पंचायत और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों की टीम ने दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई सड़कों को जाम मुक्त करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई। टीम ने सड़क पर रखे सभी सामान, अस्थायी शेड और अन्य अतिक्रमण हटाए।

तहसीलदार पटियाल ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अंब व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप कुमार शर्मा ने प्रशासन पर व्यापारियों के खिलाफ ही सख्ती बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाजार में खड़े अनावश्यक वाहनों और रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जबकि व्यापारियों को ही निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed