{"_id":"6a062393ad0ebbf67104d67e","slug":"work-on-the-plan-to-install-street-lights-at-various-places-in-the-city-has-started-una-news-c-93-1-ssml1047-191713-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर काम शुरू
Fri, 15 May 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 15 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में लोगों को बेहतर रोशनी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा इसके लिए प्रारंभिक खाका तैयार किया गया है। खास बात यह है कि शहर की सीमा में हाल ही में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में भी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जानकारी के अनुसार शहर के कई इलाकों में लंबे समय से पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने के कारण लोगों को रात के समय ठोकरें खानी पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों की मांग और जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों के आधार पर विभिन्न स्थानों की पहचान की गई है, जहां नई लाइटें लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा खराब पड़ी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को भी बदला जाएगा। आचार संहिता हटने के बाद अब इस योजना को गति दी जाएगी। विभागीय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं ताकि कार्य जल्द शुरू हो सके। बता दें कि जिन क्षेत्रों में आबादी तेजी से बढ़ रही है और जहां नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय आवाजाही सुरक्षित होने के साथ चोरी और अन्य घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। बता दें कि नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद शहर के 17 वार्ड हो गए हैं। इन सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। आचार संहिता खत्म होने के बाद इस कार्य में तेजी आएगी।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना