फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on the biogas plant will begin within a month.

Una News: एक माह के भीतर शुरू होगा बायोगैस प्लांट का कार्य

Fri, 17 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 17 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Work on the biogas plant will begin within a month.
ऊना। शहर के ठोस कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम अगले एक माह के भीतर रामपुर में बायोगैस प्लांट शुरू करने जा रहा है। करीब 12.60 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले इस प्लांट में शहर से प्रतिदिन एकत्रित होने वाले जैविक कचरे से बायोगैस तैयार की जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और प्लांट की स्थापना को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार प्लांट शुरू होने के बाद घरों, होटलों, रेस्तरां और सब्जी मंडियों से निकलने वाले गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे निकलने वाली बायोगैस को ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। इससे रामपुर कूड़ा संयंत्र में लगने वाले कचरे के ढेर से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में ऊना शहर का अधिकांश कचरा डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाता है। बायोगैस प्लांट शुरू होने से कचरे के बेहतर प्रबंधन के साथ दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। प्लांट चालू होने के बाद शहर के ठोस कचरा प्रबंधन तंत्र को नई मजबूती मिलेगी और स्वच्छ सर्वेक्षण सहित पर्यावरणीय मानकों को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामपुर स्थित डंपिंग साइट पर बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। जल्द ही प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed