फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on playground of Gondpur Banhera School suspended

Una News: गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के खेल मैदान का कार्य लटका

Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Work on playground of Gondpur Banhera School suspended
बजट के बावजूद भी समतलीकरण की नहीं हो पाई उचित व्यवस्था
विज्ञापन


गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)।
गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के खेल मैदान के समतलीकरण के लिए खेल के मैदान में मिट्टी डाली गई है, परन्तु पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते बारिश होने के कारण खेल के मैदान की मिट्टी पानी के बहाव में बह रही है। इस कारण खेल के मैदान में गड्ढे पड़ गए है। वहीं, काफी राशि खर्च होने के बावजूद भी खेल के मैदान के समतलीकरण की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है और कार्य भी अधर में लटका हुआ है, जो चिंता का विषय है।
स्थानीय पंचायत की स्कूल वार्ड से सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण और लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि इस दिशा में उचित कदम उठाए जाएं और खेल के मैदान का अधर में लटका कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाए। वहीं, पंचायत सदस्य एडवोकेट राजकुमारी ने बताया कि इस खेल के मैदान में पहले कांटेदार झाड़ियां थीं, उनको मनरेगा के माध्यम से साफ करवाया गया, लेकिन उस समय बजट की कमी थी, परंतु अब बजट मंजूर होने के बावजूद भी इसका कार्य अधर में लटकाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य एडवोकेट राजकुमारी ने स्थानीय पाठशाला के स्कूल के स्टेडियम का कार्य जो वर्षों से लटका हुआ है, जिसके लिए बजट भी मंजूर है, का कार्य भी शीघ्रता से पूरा करने की मांग की है। गौर रहे कि यह इलाके का सबसे पुराना स्कूल है और खेल का मैदान इतना बड़ा है कि यहां पर एक समय में कई खेलों का आयोजन हो सकता है और इसके प्रति विभागीय उदासीन रवैया उचित नहीं है। उधर, स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे में संबंधित विभाग, स्थानीय पंचायत और एसएमसी को अवगत करवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed