फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on paving the unpaved area along the NH has started.

Una News: एनएच किनारे की कच्ची जगह को पक्का करने का काम शुरू

Tue, 16 Dec 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Work on paving the unpaved area along the NH has started.
शहर में एनएच किनारे पैदल चलने के लिए रास्ते को पक्का करने का काम शुरू
विज्ञापन

फुटपाथ पर सीमेंटेड रास्ता बनाने में जुटा विभाग
लोगों को मिलेगी सपाट व समतल रास्ते की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में प्रशासन की ओर से एनएच किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसका असर अब धरातल पर भी दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग ने फुटपाथ को पक्का और समतल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह काम पैदल चलने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पहले यह क्षेत्र कच्चा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण धूल-मिट्टी और असुविधा पैदा करता था, जिससे लोग सड़क पर चलने को मजबूर होते थे। अब इसे पक्का करने से पैदल चलने वालों को आसानी होगी और सड़क पर होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा। एनएच विंग ने इससे पहले झलेड़ा और लालसिंगी क्षेत्रों में यह कार्य पूरा कर लिया था। अब शहर के अन्य हिस्सों में इसे तेजी से लागू किया जा रहा है।

हादसों का खतरा भी कम होगा
एनएच किनारे फुटपाथ पक्का होने से रेहड़ी-फड़ी वालों के कारण सड़क पर चलने के मजबूरी का अंत होगा। इससे कई बार होने वाले सड़क हादसों की संभावना भी कम हो जाएगी। एसडीओ एनएच विंग, ऊना राजेश कुमार का कहना है कि शहर में एनएच किनारे वाली जगह को पक्का किया जा रहा है। इससे आम जन को काफी लाभ मिलेगा। इस काम को तेज गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed