फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work on expansion of Panchakarma room started in District Ayurvedic Hospital

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म कक्ष के विस्तार का कार्य शुरू

Tue, 26 Nov 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Work on expansion of Panchakarma room started in District Ayurvedic Hospital
कक्ष के विस्तार के बाद एक साथ दो लोगों का हो पाएगा पंचकर्म
विज्ञापन

वर्तमान में पुराने कक्ष में एक ही व्यक्ति करवा सकता है पंचकर्म
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित पंचकर्म कक्ष का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। इस कक्ष के विस्तार के बाद यहां एक साथ दो लोगों के पंचकर्म हो पाएंगे। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। इसे लेकर विभाग की तरफ से विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इस कड़ी में अस्पताल के पंचकर्म कक्ष का विस्तार कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर नए पंचकर्म कक्ष का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म करवाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना औसतन 5 से 10 लोगों का पंचकर्म होता है। पंचकर्म कक्ष छोटा होने के चलते एक समय पर एक ही मरीज का पंचकर्म विधि से उपचार किया जा सकता। ऐसे में अन्य मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। दूसरी तरफ अस्पताल में मिलने वाली कपिंग थेरेपी की सुविधा भी इसी कक्ष में होती है। ऐसे में मरीजों को भी इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नए पंचकर्म कक्ष को स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा जिस स्थान पर मौजूदा समय में पंचकर्म का चल रहा है उसे स्थान पर कपिंग थेरेपी सहित अन्य सुविधा मरीजों को मिल पाएंगी।



कोट्स



अस्पताल परिसर में नए स्थान पर पंचकर्म कक्ष स्थापित किया जा रहा है। इसे लेकर कार्य चल रहा है। जल्द इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। नए कक्ष में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। - डॉ विनय जसवाल, प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed