{"_id":"6925b0ce846f32b9a207f23e","slug":"work-on-construction-of-drains-on-basal-to-dhamandari-road-begins-una-news-c-93-1-mrt1064-173187-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल से धमांदरी सड़क पर नालियां बनाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल से धमांदरी सड़क पर नालियां बनाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
मार्च से पहले सड़क को पूरी तरह चकाचक करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बसाल से धमांदरी सड़क को चकाचक करने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने किनारों पर नालियां और पैराफिट बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। दो माह पहले सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू होने के दौरान लोगों ने नालियां न बनाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। सड़क को धरातल से एक फुट ऊंचा बनाया गया है। लोगों को डर सता रहा था कि बरसात के दौरान पानी की निकासी न होने से पानी घरों में घुसेगा। तब लोक निर्माण विभाग ने लोगों को नालियां बनाने का आश्वासन दिया था। सड़क के दोनों तरफ किनारों पर मिट्टी डालने का कार्य भी विभाग ने पूरा कर लिया है। सड़क को सीमेंट ट्रीटेड बेस (सीटीबी) के तहत बनाया गया है। बंगाणा सब डिवीजन के तहत आती इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत पुनर्निर्माण पर 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मार्च 2026 तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग ने रखा है। सड़क के पुनर्निर्माण कार्य की खास बात यह है कि इसे धरातल से एक फीट ऊंचा बनाया गया है ताकि बारिश के दौरान लोगों के घरों का पानी सड़क की तरफ न आ सके। इससे सड़क की मजबूती बनी रहेगी और गड्ढों से भी निजात मिलेगी।
कोट्स
लोक निर्माण विभाग बंगाणा सब डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता ई. विशाल कुमार ने बताया कि बसाल से धमांदरी सड़क पर टारिंग के बाद अब नालियों को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्च से पहले कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ किनारों पर मिट्टी डालने का कार्य पूरा कर लिया है।
ऊना-धर्मशाला हाईवे पर टारिंग का कार्य भी शुरू
ऊना शहर में एनएचएआई ने चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। झलेड़ा से आगे टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। हाईवे के दोनों तरफ उगे घास की भी कटाई की जा रही है। धूल-मिट्टी को भी हटाया जा रहा है। इस कारण हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन रही है। बरसात के बाद हाईवे किनारे बड़ी मात्रा में घास उग आई थी। गड्ढे भी पड़ने शुरू हो गए थे। ऐसे में टारिंग का कार्य पूरा होते ही वाहन चालकों को गड्ढों और मिट्टी-धूल से भी निजात मिलेगी।