फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Work of installing central AC in mother-child hospital completed

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में सेंट्रल एसी लगाने का कार्य पूरा

Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Work of installing central AC in mother-child hospital completed
लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा सीलिंग का काम, मरीजों को जल्द मिलेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल में लंबे समय से अटका पड़ा सेंट्रल एसी का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से जल्द ही भवन में सीलिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके बाद उक्त भवन में विभिन्न ओपीडी व अन्य सुविधाओं को भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने मातृ-शिशु अस्पताल में सेंट्रल ऐसी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा बिजली संबंधित अन्य फीटिंग भी पूरी कर ली गई है। बता दें कि बीते काफी समय में अस्पताल में सेंट्रल एसी का काम लटका हुआ था। इसके चलते शेष कार्य करने में देरी हो रही थी। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग व लोक निर्माण के उच्च अधिकारियों ने मामला ध्यान में आने के बाद लंबित कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

इसके बाद ही भवन में सेेंट्रल एसी व अन्य लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। इस भवन में वर्तमान में केवल गायनी ओपीडी का ही संचालन हो पा रहा है, लेकिन अब सीलिंग का काम पूरा होने के बाद शिशु रोग ओपीडी, गायनी ओटी, लेबर रूम, गायनी वार्ड सहित अन्य सुविधाएं इसी भवन में मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में सेंट्रल एसी व बिजली से संबंधित फीटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब भवन में सीलिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
ई. अंशुल ठाकुर, सहायक अभियंता ईलेक्ट्रिकल विंग, लोनिवि ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed