{"_id":"687cf9d743888bb99b0f9af3","slug":"wood-recovered-from-the-house-of-the-accused-in-the-dharuhi-khair-cutting-case-una-news-c-93-1-ssml1048-159792-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: धरूही खैर कटान मामले में आरोपी के घर से लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: धरूही खैर कटान मामले में आरोपी के घर से लकड़ी बरामद
विज्ञापन
घनारी निवासी व्यक्ति ने दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी के घर से काटी गई लकड़ी के अलावा अन्य मोछे पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। धरूही वन क्षेत्र में खैर के तीन पेड़ काटे जाने पर वन विभाग ने अंब थाना में घनारी निवासी अमित शर्मा उर्फ लक्की के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी के घर से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी और अन्य अवैध लकड़ी बरामद की गई। वन खंड अधिकारी रणजीत सिंह के अनुसार, 18 जुलाई की रात गश्त के दौरान धरूही में तीन खैर के पेड़ काटे पाए गए, जिनकी कीमत करीब 5.22 लाख रुपये आंकी गई। सीसीटीवी फुटेज में 17 जुलाई रात 1:15 बजे एक कैंटर और एक सिडान कार वन क्षेत्र में जाती और 2:15 बजे लौटती दिखाई दीं। जांच में ये वाहन आरोपी के घर तक पहुंचे पाए गए। वन विभाग ने छापा मारकर आरोपी के घर से खैर की लकड़ी के 148 मोछे जब्त किए, जो काटे गए पेड़ों से मेल खाते थे। मौके से बिना नंबर प्लेट वाला वही कैंटर भी बरामद हुआ। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और यह जांच की जा रही है कि वह कब से इस कार्य में लिप्त है और उसके अन्य साथी कौन हैं।