फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women wishing to conceive will receive special health guidance

Una News: गर्भधारण की इच्छुक महिलाओं को मिलेगा विशेष स्वास्थ्य मार्गदर्शन

Wed, 13 May 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Women wishing to conceive will receive special health guidance
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार ऊना में विंग्स परियोजना की शुरुआत, अस्पतालों में चलेगा जागरूकता अभियान
आशुतोष डोगरा
ऊना। महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में विंग्स परियोजना के तहत नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत गर्भधारण की इच्छुक महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार इस योजना की शुरुआत ऊना जिले से की गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। नागरिक अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं को गर्भधारण से पहले जरूरी स्वास्थ्य जांच, पोषण और देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ गर्भावस्था के लिए खानपान, जीवनशैली और आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत महिलाओं की एनीमिया, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा फोलिक एसिड, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी जाएगी, ताकि गर्भावस्था से पहले संभावित जोखिमों को कम किया जा सके। विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
विंग्स परियोजना के तहत प्रदेश में ऊना जिले को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। परियोजना के तहत अब गर्भधारण की इच्छुक महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के अलावा उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -डॉ अंकित चौधरी, नोडल अधिकारी, विंग्स परियोजना ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed