फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women organized a product exhibition in Bangana

Una News: बंगाणा में महिलाओं ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी

Sat, 18 Oct 2025 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Women organized a product exhibition in Bangana
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के विकास खंड बंगाणा के कार्यालय प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री शुरू हो गई है। इन स्टॉलों पर मिट्टी के सुंदर दीये, झाड़ू, रंगोली के रंग, मिलट्स (श्रीअन्न) से बनीं मिठाइयां, पाइन नीडल (चीड़ की सुई) से बने सजावटी सामान, मोमबत्तियां तथा अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

यह स्टॉल 21 अक्तूबर तक लगाई जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इन उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि उनके हुनर को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों के विपणन के अधिक अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed