फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women also filed complaint in assault case

Una News: मारपीट मामले में महिलाओं ने भी दर्ज करवाई शिकायत

Sun, 27 Apr 2025 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Women also filed complaint in assault case
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस किया दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा गांव में स्थित पेट्रोल पंप में हुई मारपीट के मामले में मैनेजर की शिकायत के बाद अब दूसरे पक्ष से महिला ने भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच तेज कर दी। जानकारी के अनुसार महिला अनीता देवी निवासी गांव पंजावर जिला ऊना ने पुलिस चौकी पंडोगा के पास दर्ज शिकायत में बताया कि वह पेट्रोल पंप पंडोगा की मालकिन है। कहा कि शुक्रवार रात के समय वह अपनी बहन के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस दौरान पंप पर कार्यरत कर्मचारी पंकज कौशल निवासी गांव तलमेहड़ा तहसील बंगाणा जिला ऊना और उसका भाई अश्वनी कुमार दोनों ने वर्दी नहीं डाली हुई थी। जब उनसे पूछा तो वह दोनों बहसबाजी करने लगा तथा उसको जातिसूचक शब्द बोले। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसे धक्के मारते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में दूसरे पक्ष से पंकज कौशल ने भी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि पंजावर निवासी महिला अनीता और उसकी बहन ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। पंकज कौशल ने बताया कि उसके पास मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed