{"_id":"69ebd2caa5251415ad0ebcc5","slug":"woman-crossing-the-road-was-hit-by-a-car-and-narrowly-escaped-death-una-news-c-93-1-una1002-189342-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार की चपेट में आई सड़क पार कर रही महिला, बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार की चपेट में आई सड़क पार कर रही महिला, बाल-बाल बची जान
Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं में तेज रफ्तार कार हादसे के दौरान मौका पर क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
- फोटो : samvad
भरवाईं (ऊना)। भरवाईं क्षेत्र में तेज रफ्तार का खौफ एक बार फिर देखने को मिला। जब सड़क पार कर रही एक स्थानीय महिला को एक कार ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार पीबी नंबर की कार भरवाईं की ओर जा रही थी। इसी दौरान महिला सड़क पार कर रही थी लेकिन वह जब तक सड़क पार कर पातीं उससे पहले ही तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को टक्कर तो लगी लेकिन राहत की बात यह रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई और उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा के अनुसार कार में सवार श्रद्धालु ज्वालाजी से होशियारपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में गर्मी के कारण चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और महिला को टक्कर लग गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक का 3,500 रुपये का चालान काटा है। हालांकि महिला और चालक के बीच आपसी समझौता होने के चलते इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।