फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman accuses husband of marrying her for the second time

Una News: महिला ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

Sat, 14 Dec 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband of marrying her for the second time
शिकायत के आधार पर आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला थाना ऊना में एक महिला ने अपने पति और सास पर शादी के बाद कई साल तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस के आरोपी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2011 में छैरिंग डंडूव निवासी गांव ब्रुआ तहसील सागला जिला किन्नौर से हुई। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल की ओर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों का कहना था कि उन्हें वह पसंद नहीं है। कहा कि प्रताड़ना के बीच उसने अपने वैवाहिक जीवन को बचाने का निर्णय लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2017 में उसकी नौकरी असम के एक स्कूल में लगी। लेकिन, बच्चा न होने के ताने ससुराल की ओर से उसे मिलते रहे। 2021 में उसका स्थानांतरण ऊना के एक स्कूल में हुआ। इस दौरान भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। 2022 में उसके पति ने शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिस कारण वह अस्पताल में रही। इसके बाद महिला थाना रिकांगपिओ में समझौता हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि अब उसे पता चला है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed