{"_id":"6144cc3a8ebc3ec91c3f442b","slug":"wire-theft-from-nangal-dam-bridge-una-news-sml384171962","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल डैम पुल से 10 लाख रुपये के तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल डैम पुल से 10 लाख रुपये के तार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। डैम पुल से चोर जेसीबी की मदद से बीएसएनएल की करीब 10 लाख रुपये मूल्य के तार चोरी कर ले गए हैं। जिस जगह से यह तार चोरी हुई है, वहां 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है।
चोरी हुई लाखों की कापर केबल की वजह से शहर के लैंडलाइन और ब्राडबैंड इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे यहां व्यापारी वर्ग का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
वहीं, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 300 मीटर लंबी कापर केबल चुराने के लिए चोरों ने जेसीबी का सहारा लिया और पूछने पर चोरों ने खुद को एक नामी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी बताया था। इससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि कुछ सुराग मिले हैं और चोरों को पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी पता चला है कि नंगल डैम के आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।
विज्ञापन
उधर, बीएसएनल नंगल के एसडीओ विकास सहगल ने बताया कि ठप पड़े करीब डेढ़ सौ लैंडलाइन फोन को चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि बीएसएनएल के एसडीओ विकास सहगल के बयान पर मामला दर्ज किया है। कॉपर केबल 800 पेयर की क्षमता वाली थी, इसका मूल्य 10 लाख रुपये बताया जा रहा है।