फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Winning candidates go door-to-door to express gratitude to voters

Una News: घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार जता रहे विजयी उम्मीदवार

Wed, 03 Jun 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 03 Jun 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Winning candidates go door-to-door to express gratitude to voters
गगरेट (ऊना)। पंचायतीराज चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवार अब अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का धन्यवाद कर रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य प्रचार के दौरान किए गए वादों को दोहराते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा भी दिला रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव परिणाम आने के कई दिन बाद भी बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विजयी उम्मीदवारों के घरों और कार्यालयों में समर्थकों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का स्वागत किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से लेकर देर शाम तक विजयी उम्मीदवार मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। विजयी प्रतिनिधियों का कहना है कि यह जीत केवल उनकी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनावी वादों को पूरा करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। वहीं चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवार भी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए भविष्य में जनता की सेवा जारी रखने की बात कह रहे हैं।
चुनावी शोर-शराबे और प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद अब गांवों में धन्यवाद दौर शुरू हो गया है। ऐसे में चुनावी प्रतिस्पर्धा की जगह अब सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।

गगरेट अपर पंचायत की नवनियुक्त प्रधान नीलम कुमारी व उपप्रधान आशीष शर्मा ने बताया कि गांव की प्रबुद्ध जनता ने उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने जनता के इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed