फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will strongly raise the pending demands of the employees: Rajinder Singh

कर्मचारियों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाएंगे : राजिंदर सिंह

Sat, 21 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 21 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Will strongly raise the pending demands of the employees: Rajinder Singh
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएंकर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्षराजिंदर सिंह मियां को सम्मानित
सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष चंबा में भव्य स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा न्यू पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ जिला चंबा ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष राजिंदर सिंह मियां के चंबा आने पर भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित कर संगठन के प्रति उनके सशक्त नेतृत्व की सराहना की।
जिला अध्यक्ष सुनील जरियाल ने कहा कि राजिंदर सिंह मियां के नेतृत्व में कर्मचारियों की आवाज प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठ रही है। बताया कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के समय उनके साथ-साथ राजिंदर मियां पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी l रैलियों, धरना-प्रदर्शन, बैठक में सहयोगी और साथ काम करने वाला साथी आज सचिवालय के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में काबिज हुआ है। महासंघ ने उन्हें शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

जरियाल ने राज्य अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया। राज्य अध्यक्ष ने भी सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघर्ष के दिनों को याद किया। अपने संबोधन में उन्होंने जिला अध्यक्ष चंबा और पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। उन्होंने जिला चंबा के कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सचिवालय स्तर के किसी भी कार्य के लिए आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि वे कर्मचारियों की हर संभव आवाज को उठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed