फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will not let the future of youth be played with: Raizada

युवाओं के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़: रायजादा

Mon, 20 May 2024 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 20 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Will not let the future of youth be played with: Raizada
-जगतखाना में सीएम व हरोली में डिप्टी सीएम ने रायजादा के पक्ष में मांगे वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर/देहरा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि हिंदुस्तान को आजाद करवाने के लिए कांग्रेस ने अपनी अहम भूमिका अदा की थी। अब देश में भाजपा ने भी कुछ ऐसा ही माहौल बना दिया है, जिससे जनता को निजात दिलवाने के लिए कांग्रेस पार्टी जनबल से धनबल के साथ मुकाबला कर रही है और हमें आशा है कि इस लड़ाई में जनता कांग्रेस का भरपूर सहयोग करेगी। भाजपा ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। कांग्रेस सत्ता में आते ही मोदी सरकार के इस तुगलकी फरमान पर युवाओं के पक्ष में फैसला लेगी। वहीं, सतपाल रायजादा के पक्ष में शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला बिलासपुर के जगतखाना में वोट मांगे, तो वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में युवा आक्रोश रैली निकालकर अपना वोट देने की बात कही। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा जहां सुबह जिला बिलासपुर के जगतखाना में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ रहे। वहीं इसके बाद जिला कांगड़ा के देहरां विधानसभा क्षेत्र के जलरियां, सकरी व लाहपुर में बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed