फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will have to wait for one year to deposit house tax online

Una News: ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए एक साल करना होगा इंतजार

Wed, 17 Apr 2024 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for one year to deposit house tax online
आगामी वित्तीय वर्ष से ऑनलाइन प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद आगामी प्रक्रिया पर काम शुरू
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर परिषद की ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने की सुविधा के लिए अभी शहर वासियों को आगामी मार्च माह तक इंतजार करना पड़ेगा। शहर में चल रहे जीआईएस सर्वे का काम पूरा होने के बाद एकत्रित किए गए आंकड़ों को जांच के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर सांझा किया जाएगा। इस पोर्टल में एक-एक घर का पूरा ब्यौरा मौजूद रहेगा।
इस पोर्टल के माध्यम से ही शहरवासी अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा करवा सकेगा। ऊना शहर में अगले वर्ष से ऑनलाइन हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए निजी कंपनी का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इससे नगर परिषद को टैक्स की उगाही में आसानी होगी। अब हर वर्ष 31 मार्च से हाउस टैक्स अदा करने के लिए अलर्ट मैसेज भी आएगा। इस मैसेज में टैक्स की पूरी जानकारी रहेगी। यूनीक आईडी में शहरी अपने टैक्स का हिसाब-किताब खुद रख पाएंगे। बता दें कि ऊना शहर के 11 वार्डों में सात हजार के करीब परिवार रहते हैं। यहां पर 35 हजार के तकरीबन आबादी जीवन बसर कर रही है।
विज्ञापन




नगर परिषद के राजस्व में होगी बढ़ोतरी
नगर परिषद ने जीआईएस बेस्ड प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट योजना के तहत शहर का सर्वे करने का एक निजी कंपनी को कार्य सौंपा था। इसके बाद हर शहरी करदाता को यूनिक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन गृहकर जमा किया जा सकेगा। सर्वे के दौरान भवनों का भी सही प्रकार से आंकलन किया गया है। इससे कर चोरी को रोकने में भी सहायता मिलेगी। इस आधुनिक सुविधा के माध्यम से नगर परिषद के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अगले वर्ष मार्च माह से ऑनलाइन गृह कर का भुगतान करने की सुविधा शुरू करेगी। इसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed