Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Where the palanquin was supposed to be lifted, a bier was lifted instead; Anshika's mysterious death turned jo

Himachal: जहां उठनी थी डोली, वहां उठी अर्थी, अंशिका की रहस्यमयी माैत से मातम में बदलीं खुशियां

Wed, 24 Sep 2025 01:04 PM IST
Krishan Singh विजय कपिला, संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।
विजय कपिला, संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Sep 2025 01:04 PM IST
सार

24 सितंबर को  अंशिका की डोली भिंडला के लिए रवाना होनी थी, लेकिन किस्मत के क्रूर खेल ने शादी के घर को मातम में बदल दिया। 

विज्ञापन
Where the palanquin was supposed to be lifted, a bier was lifted instead; Anshika's mysterious death turned jo
अंशिका की रहस्यमयी मौत(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पंचायत बैरियां की 24 वर्षीय अंशिका की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। 24 सितंबर को  अंशिका की डोली भिंडला के लिए रवाना होनी थी, लेकिन किस्मत के क्रूर खेल ने शादी के घर को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार अंशिका और उसके मंगेतर ने 2 जून को कोर्ट मैरिज की थी। परंपरा और रस्मों के अनुसार 24 सितंबर को उनकी शादी का आयोजन होना तय था।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार और रिश्तेदार बरात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त थे
परिवार और रिश्तेदार बरात के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त थे। लेकिन 22 सितंबर की रात करीब 1:00 बजे अंशिका अचानक घर से लापता हो गई। पूरे परिवार और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 23 सितंबर को जंगल में ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड की नजर अधजले शव पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में कार्यरत मंगेतर पर उठ रहे सवाल, 23 को ड्यूटी पर लौट गया
पहचान के बाद पुष्टि हुई कि वह शव अंशिका का ही था। गौरतलब है कि अंशिका के पिता का निधन महज दो महीने पहले हुआ था। परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई थी। मां ने सोचा था कि बेटी की शादी कर अपने पति का अधूरा दायित्व पूरा कर लूंगी, लेकिन खुशियों का सपना पलभर में मातम में बदल गया। इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे बड़े सवाल अंशिका के मंगेतर को लेकर उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सेना में कार्यरत है और 23 सितंबर की सुबह ही ड्यूटी पर लौट गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जब 24 तारीख को उसकी शादी तय थी, तो वह अचानक ड्यूटी पर क्यों चला गया, जबकि कुछ दिन पहले तक घर पर ही मौजूद था। यही सवाल अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह की आशंका से इन्कार नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शुरुआती जांच में कई बिंदु सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। लोग और परिजन मांग कर रहे हैं कि मामले की गहन जांच हो, ताकि सच सामने आ सके और अंशिका की मौत की असली वजह का खुलासा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed