फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wheat procurement will start in the district from May 1st

Una News: जिले में पहली मई से शुरु होगी गेहूं की खरीद

Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start in the district from May 1st
सरकारी स्तर पर गेहूं फसल की खरीद के लिए तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन

किसानों को टकारला और पेखूवेला ग्रेडिंग सेंटरों पर मिलेगी उचित व्यवस्था
कृषि विभाग ने सेंटरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में गेहूूं की फसल लगभग तैयार है। इसी कड़ी में कृषि विभाग की तरफ से गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गेहूं की फसल की खरीद के लिए विभाग ने ग्रेडिंग सेंटर को उचित व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश हैं। जिला में टकारला और पेखूवेला ग्रेडिंग सेंटर में गेहूं की खरीद पहली मई से शुरू हो रही है।
जिलेभर में गेहूं फसल की खेती मुख्य रूप से होती है। ऊना में हर वर्ष 35,514 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है, जिसमें 20941 हेक्टेयर गैर सिंचित क्षेत्र और 14573 हेक्टेयर सिंचाई वाले क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। हर वर्ष किसानों को करीब 80 मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार होती है। इस बार भी किसानों को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इस समय जिले में गेहूं की फसल 70 फीसदी पक कर तैयार है। 10 से 15 दिनों में फसल की कटाई प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इस बीच किसानों से उचित मूल्यों पर गेहूं की खरीद के लिए टकारला और पेखूवेला में स्थित ग्रेडिंग सेंटर पहली मई से शुरु कर दिए जाएंगे, जिससे पहले ग्रेडिंग सेंटर के कर्मचारियों को परिसर की साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मई माह की शुरुआत से ही पंजीकृत किसान गेहूं की फसल इन सेंटरों में सरकारी स्तर पर बेच सकते हैं। बता दें जिला ऊना के 244 किसान कृषि विभाग के पास पंजीकृत हैं, जिन्हें विभाग फसल के अच्छे उत्पाद के लिए बेहतर किस्म का बीज उपलब्ध करवाता है। उसके पश्चात विभाग द्वारा किसानों से ग्रेडिंग के हिसाब से महंगे दामों पर फसल की खरीददारी की जाती है। वर्तमान समय में पंजीकृत किसानों ने भूमि पर गेहूं की बिजाई की है। गौर हो कि करीब 20 दिन पहले जिले में अंधड़ के चलते 5000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल प्रभावित हुई है, जिसमें कई किसानों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। इससे विभाग द्वारा पैदावार प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डाॅक्टर कुलभूषण धीमान का कहना है कि जिले में पहली मई को गेहूं की खरीद का काम शुरू होगा। किसानों से उचित मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए टकारला और पेखूवेला में दो सेंटर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed