फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   What is sold today can be sold tomorrow also: Raizada

जो आज बिके कल भी बिक सकते हैं : रायजादा

Sun, 14 Apr 2024 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
What is sold today can be sold tomorrow also: Raizada
अंब में ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते पूर्व विधायक सतपाल रायजादा व
बोले- प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम के पीछे भाजपा का हाथ
विज्ञापन

अंब में ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब में ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश की राजनीति में हुए घटनाक्रम के पीछे भाजपा का हाथ था। भाजपा ने कांग्रेस की जनबल की सरकार को धनबल के साथ गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जो विधायक आज बिक सकते हैं, वे आगे भी बिक सकते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है।
रायजादा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को चालीस सीटों के साथ बहुमत दिया, लेकिन भाजपा ने उस बहुमत को नकारते हुए इन विधायकों को न केवल खरीदा और बल्कि अपने नेताओं को नकारकर उन्हें उपचुनाव में टिकटें भी दीं। भाजपा के लोग बागियों को साथ लेकर धनबल के प्रयोग से सत्ता पर बैठना चाहते थे, वह हो नहीं पाया। भाजपा के लोग ऑपरेशन लोटस प्रयोग देश के हर कोने में करते थे, लेकिन यह पहली बार हुआ कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के ऑपरेशन लोटस को हिमाचल में फेल कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं : बबलू

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार का 15 माह का कार्यकाल अप्रत्याशित और जनभावनाओं को पूरा करने वाला रहा है। कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को न केवल ओपीएस देने की गारंटी को पूरा करने पर मुहर लगाई, बल्कि महिलाओं को 1500-1500 रुपये सम्मान निधि देने की गारंटी को भी पूरा किया, लेकिन प्रदेश की महिला विरोधी भाजपा पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करके इस योजना को रोकने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद


इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जंबाल, अधिवक्ता विकास कश्यप, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. विजय डोगरा, चिंतपूर्णी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुरेश कुमारी, ब्लाॅक अल्पसंख्यक सैल के अध्यक्ष रशाद खान, ब्लाक एससी सैल के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनू, यूथ कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष शमशेर अली, प्रदेश ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य नरेश बरोटिया, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव असलम, पूर्व जिला परिषद सदस्य सलोचना देवी, निशा शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed