{"_id":"686d0923c2e47143b70cfeac","slug":"welcome-to-first-year-students-in-chintapurni-college-una-news-c-93-1-ssml1048-158544-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी काॅलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी काॅलेज में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में मंगलवार को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। नवागंतुक विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया और उन्हें महाविद्यालय में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य की ओर से सरस्वती पूजन के साथ किया गया। डॉक्टर विनोद की ओर से समस्त महाविद्यालय परिवार का परिचय, छात्रों को विषय चयन तथा विभिन्न क्लबों के बारे में अवगत करवाया गया। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के लक्ष्य और उद्देश्यों के बारे में बताते हुए अनुशासन में रहने के निर्देश दिए। कहा कि वे अपना खाली समय पुस्तकालय में व्यतीत करें, जिसके लिए उन्हें स्टार रीडर अवार्ड दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए वातावरण में सहज बनाना, कॉलेज के बारे में परिचित कराना और महाविद्यालय की प्रतिबद्धता के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा।