{"_id":"627e9d65f5bd3179504dc735","slug":"weather-una-news-sml408750589","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर, दुपट्टा और छाता बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
ऊना में भयंकर गर्मी के चलते धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां। संवाद
- फोटो : Una
Link Copied
ऊना। जिले में भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मई माह में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि 11:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
जिले में फिलहाल गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने के आसार नहीं है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग पहाड़ का रुख कर रहे हैं। जिले में शुक्रवार को अधिकतम पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को गर्म हवाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को परेशान कर दिया। वहीं, लोगों की आवाजाही भी इसी वजह से कम रही। मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। ऐसे में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उधर, सीएमओ डॉ. मंजू बहल ने बताया कि मौसम के कड़े तेवर के बीच लोग एहतियात बरतें। पेयजल अधिक पीएं। धूप में बाहर निकलने से पहले छाता जरूर लें। अधिक गर्मी होने पर सिर पर गीला कपड़ा रखें।
मां की ममता के आगे कुछ नहीं... ऊना में भयंकर गर्मी के चलते धूप से बचाने के लिए नन्हें बच्चे को अपने द?- फोटो : Una
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।