फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water to reach Haroli-Pandoga fields; two irrigation projects to be built at a cost of 101 crore.

Una News: हरोली-पंडोगा के खेतों तक पहुंचेगा पानी, 101 करोड़ से बनेगी दो सिंचाई परियोजनाएं

Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water to reach Haroli-Pandoga fields; two irrigation projects to be built at a cost of 101 crore.
ऊना। हर फसल के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हरोली क्षेत्र के किसानों के खेतों में अब पानी पहुंचाने की तैयारी है। जल शक्ति विभाग ने सिंचाई सुविधा के लिए 101 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं की फाइल बजट की मंजूरी के लिए 26 अगस्त को केंद्र सरकार को भेजी है। इनके माध्यम से हरोली और पंडोगा क्षेत्र के किसानों की 2540 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

परियोजनाओं में पानी के अलग-अलग स्रोत तय किए गए हैं। हरोली क्षेत्र के लिए भबौर साहिब से पानी उठाया जाएगा जबकि पंडोगा क्षेत्र के लिए स्वां नदी के पास कुएं बनाकर पानी उठाने की योजना है। इसके बाद सिंचाई व्यवस्था के जरिये खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा, जिन्हें सिंचाई के लिए निजी स्तर पर संसाधन जुटाने पड़ते हैं। खासकर छोटे किसानों के लिए परियोजना राहत लेकर आएगी, क्योंकि खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें अलग से बोर करवाने की जरूरत नहीं होगी। सामूहिक सिंचाई व्यवस्था से किसानों का निजी सिंचाई साधन तैयार करने पर होने वाला खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 फीसदी राशि केंद्र, 10 फीसदी राज्य देगा

जल शक्ति विभाग के अनुसार, परियोजना की कुल अनुमानित लागत 101.602 करोड़ रुपये है। इसमें 90 फीसदी यानी 91.4418 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता और 10 फीसदी यानी 10.1602 करोड़ रुपये राज्य का हिस्सा प्रस्तावित है। वित्तीय चरणबद्धता के तहत 2026-27 में 20.32 करोड़, 2027-28 में 50.80 करोड़ और 2028-29 में 30.48 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय सहायता की पहली किस्त के तौर पर 4.5675 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश की गई है। परियोजनाओं को वर्ष 2028-29 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


केंद्र सरकार से 101 करोड़ की सिंचाई परियोजना के लिए फंड की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। हरोली उपंडल में दो सिंचाई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed