फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water storage check dam will irrigate 87.5 hectares of land

जल संग्रहण चेक डैम से 87.5 हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई

Sat, 11 Sep 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Water storage check dam will irrigate 87.5 hectares of land
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह में पौधारोपण करते हुए। - फोटो : Una
लठियाणी (ऊना)। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह में पौधरोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

कंवर ने वर्षा जल संग्रहण पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 3.83 करोड़ रुपये की लागत से जिला ऊना में सात सामुदायिक जल संग्रहण चेक डैम प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण के बाद 87.5 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। उन्हाेंने कहा कि समूर में बारिश के पानी को इकट्ठा कर सिंचाई की सुविधा देने के लिए चेक डैम का निर्माण किया गया है। इससे 233 हेक्टेयर भूमि पर किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि तनोह में स्कूल के साथ डंगा और नाली के निर्माण के लिए एक लाख रुपए तथा आबादी मोहदम से बल्ली तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए डेढ़ लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर तनोह के प्रधान महेंद्र, उपप्रधान सोनी लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन देवराज, हिमफेड के डायरेक्टर चरणजीत सिंह, राजेंद्र मलांगड़, मदन राणा, प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed