फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water sprayed on wheat sacks in Pangrain godown, incharge detained

Una News: पनग्रेन गोदाम में गेंहू की बोरियों पर पानी का छिड़काव, इंचार्ज हिरासत में

Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water sprayed on wheat sacks in Pangrain godown, incharge detained
नंगल में गेंहू की जांच में जुटे एसडीएम व अन्य। संवाद
डिपुओं के माध्यम से गरीबों को सप्लाई किया जाना था गेहूं
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसडीएम ने आठ सैंपल भरे
दो अलग-अलग मशीनों की जांच में आठ सैंपल निकले फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के पनग्रेन गोदाम से गरीब लोगों को भीगा गेहूं सप्लाई करने का आरोप है। एसडीएम नंगल सचिन पाठक के आदेशों पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से गोदाम के इंचार्ज को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंगल के गांव बास निवासी तरुण शर्मा ने बीते तीन चार दिन से रात के समय पनग्रेन गोदाम में गेहूं से भरी बोरियों पर पानी का छिड़काव करते देखा और यही गेहूं गरीब परिवारों को राशन डिपुओं के माध्यम से वितरित किया जाना था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तो उसने इसकी जानकारी व्यापार मंडल जवाहर मार्केट के अध्यक्ष लवली आंगरा को दी। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दी और हरजोत सिंह बैंस ने तुरंत एडवोकेट निशांत गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम को भेजा तो शिकायत ठीक होने की जानकारी शिक्षा मंत्री को दी। शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने एसडीएम नंगल सचिन पाठक व नंगल पुलिस को मामले की जांच के लिए भेजा तो एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने गेहूं की गुणवत्ता जांचने वाले दो मीटर मंगाकर गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों से आठ-आठ सैंपल लिए। सभी सैंपल फेल होने पर पुलिस को गोदाम के प्रभारी को तुरंत प्रभाव से हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरताज सिंह ने फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से राउंड अप कर लिया।

उधर, एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने माना कि गोदाम में रखी बोरियों में से आठ सैंपल लेकर अलग-अलग मशीनों में जांचे गए और आठ सैंपल फेल पाए गए। इसी आधार पर गोदाम के प्रभारी और फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed