फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water problem

संतोषगढ़ बाजार में आ रही गंदे पानी की सप्लाई

Sat, 09 Nov 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
water problem
संतोषगढ़ (ऊना)। स्थानीय बाजार में पानी की दूषित सप्लाई आ रही है। विभाग ने बाजार में लगाए सार्वजनिक नलों में गंदा पानी आने से बाजार के दुकानदारों सहित लोगों को भी पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गंदे पानी की सप्लाई से महामारी फैल सकती है। नलों में आईपीएच विभाग की पेयजल आपूर्ति में गंदा पानी आने से लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष पनप रहा है। नगर में गीता मंदिर के पास आईपीएच की ओर से दी जाने वाली सप्लाई में गंदा पानी आने से शनिवार को दुकानदारों सहित लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में नल से आ रही गंदे पानी की सप्लाई कर वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। लोगों ने सोशल मीडिया पर आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर काफी सवाल उठाए। स्थानीय निवासी भगवंत किशोर, सतीश कुमार, मोहित, सरवण, शिव कुमार, रोहित कौशल, विजय ने बताया बाजार में आईपीएच की ओर से दी जाने वाली सप्लाई में मटमैला पानी आ रहा है।
विज्ञापन

नगर में गंदे पानी की पेयजल सप्लाई से महामारी फैलने का खतरा है। इससे नगर के लोगों का स्वास्थ्य खराब होने से उनकी जिंदगियां खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने आईपीएच विभाग से गंदे पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। आईपीएच विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान का कहना है कि गंदे पानी की समस्या उनके ध्यान में आई है। उन्होंने कहा कि एसडीओ को निर्देश देकर प्राथमिकता के आधार पर गंदे पानी की समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed