फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water power department taps dry due to rotting of motor, people's throats are thirsty

Una News: मोटर सड़ने से सूखे जल शक्ति विभाग के नल, लोगों के कंठ प्यासे

Mon, 21 Jul 2025 02:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Water power department taps dry due to rotting of motor, people's throats are thirsty
रायपुर सहोड़ा में रविवार को दिन भर नहीं टपका नलों में पानी
विज्ञापन


किसी काम न आया दस साल पूर्व बनाया जल भंडारण टैंक

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर ( ऊना )। रायपुर सहोड़ा की पेयजल योजना में जल आपूर्ति के लिए लगी समर्सिबल मोटर के अचानक खराब हो जाने से रविवार को पूरे दिन गांव में जल संकट बना रहा। जल शक्ति योजना के तहत लगे नल सूखे पड़े रहे, जिससे ग्रामीणों को नहाने और पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद ठेकेदार की टीम को बुलाकर खराब मोटर को बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार शनिवार रात मोटर के अचानक खराब हो जाने के कारण तीन में से दो जल भंडारण टैंक भर नहीं पाए। इन टैंकों में से एक टैंक पिछले लगभग दस वर्षों से अनुपयोगी बना हुआ है। न इसका कोई उपयोग हो रहा है, न ही निर्माण का औचित्य समझ में आता है। स्थिति यह है कि इस टैंक के लिए लाई गई दो मोटरें भी दस सालों से यूं ही बेकार पड़ी हैं।स्थानीय ग्रामीणों वोधराज, राजकुमार, शिवदत्त, पंकज सहोड, राजेंद्र कुमार और तेजपाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह टैंक सरकारी धन की फिजूलखर्ची का जीता-जागता उदाहरण है। दिनभर की मशक्कत के बाद रविवार शाम तक पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जा सका।

नई मोटर को लगाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई
खराब समर्सिबल मोटर को निकालने और नई मोटर को लगाने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई, लेकिन मशीन को सुचारु रूप से काम करने के लिए पेयजल योजना परिसर में लगे एक हरे पेड़ को काटना पड़ा। तब जाकर मोटर को निकाला और नई मोटर को फिट किया जा सका।
विज्ञापन

लेवर की कमी, विशेषज्ञों की जरूरत : जल शक्ति विभाग
मैहतपुर बसदेहड़ा के एसडीओ यशवंत सिंह ने बताया कि समर्सिबल मोटर निकालने और दोबारा फिट करने की प्रक्रिया समय लेने वाली होती है। विभाग के पास अब पर्याप्त लेवर नहीं है, इसलिए ऐसे कार्यों के लिए विशेषज्ञ टीम को हायर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed