फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water lifting project built in Upper Basal worth Rs. 2.21 crores

Una News: अप्पर बसाल में 2.21 करोड़ से बनी जल उठाऊ परियोजना

Sun, 18 Aug 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water lifting project built in Upper Basal worth Rs. 2.21 crores
अप्पर बसाल विधायक विवेक शर्मा जल उठाऊ परियोजना का  उद्घाटन करते हुए।संवाद
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या दूर होगी। विधायक विवेक शर्मा ने अप्पर बसाल में 2 करोड़ 21 लाख से बनी जल उठाऊ परियोजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ में पिछले कई सालों से लोगों को पानी की समस्या है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए चुनावों के समय लोगों से वादा किया था कि हम कुटलैहड़ में पानी की समस्या को समाप्त कर देंगे। अपने वादे को पूरा करते हुए दो महीने के अंतराल में ही दो जल उठाऊ परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अप्पर बसाल जल उठाऊ परियोजना से लगभग 6 हजार आबादी को लाभ होगा। यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर सिद्ध होगी और आने वाले समय में 46 करोड़ और 18 करोड़ की दो और जल उठाऊ परियोजनाएं लगने जा रही हैं। इससे लोगों के घरों के साथ-साथ खेतों में भी पानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 3 साल में कुटलैहड़ में पानी की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव देशराज गौतम, बीडीसी सदस्य सुमित कुमार, सुरेश शर्मा, पवन कुमार, महेंद्र सिंह, कुलदीप, मुकेश, मान सिंह, अशोक, कश्मीरी लाल, नरेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed