फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water filled up to five feet in Lalsingi Primary School

Una News: लालसिंगी प्राथमिक विद्यालय में पांच फीट तक भरा पानी

Sun, 03 Aug 2025 01:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Water filled up to five feet in Lalsingi Primary School
पनोह स्कूल में गिरी चहारदीवारी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

स्कूलों में आपदा प्रबंधन की तैयारी ध्वस्त, कई भवनों को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है, लेकिन स्कूल भवनों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। विभाग की ओर से बार-बार जानकारी मांगे जाने पर अधिकतर स्कूलों ने अपनी स्थिति संतोषजनक बताई, लेकिन शनिवार की बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। प्राथमिक स्कूल लाल सिंगी में नाले का पानी घुस गया, जिससे चार से पांच फीट तक जलभराव हो गया और स्कूल का सारा सामान खराब हो गया। कक्षाओं में मलबा और कार्यालय व रसोई में गंदगी भर गई। वहीं पनोह के राजकीय उच्च विद्यालय की 70 मीटर लंबी चहारदीवारी गिर गई, जिससे भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने विभाग से जल्द सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान कमलेश कुमार और स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार से पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की अपील की है।

बच्चों ने खुद की स्कूल की सफाई
लाल सिंगी स्कूल में जलभराव की स्थिति सामान्य होने के बाद अध्यापकों के साथ प्रवासी बच्चों ने भी स्कूल की सफाई की। छुट्टी के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे और कक्षाओं की सफाई में जुट गए।
विज्ञापन

जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने कहा कि बारिश से प्रभावित स्कूलों का मौसम सामान्य होते ही निरीक्षण कर राहत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed